फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टेढ़ी बगिया पर तनाव

टेढ़ी बगिया पर तनाव

Wed, 05 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
टेढ़ी बगिया पर तनाव
आगरा। एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया पर मंगलवार शाम करीब छह बजे मेडिकल स्टोर पर आए चार युवकों के बीच हुए झगड़े के बाद तनाव हो गया। इन युवकों को मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने झगड़े से रोका तो उस पर एक ने पिस्टल तान दी।
विज्ञापन


इसका पता चलने पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने समझा कि मेडिकल स्टोर संचालक पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला किया है। उधर, उन्हें इकट्ठा होता देख दूसरे समुदाय के लोग भी आ गए। इससे तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। इनमें एक घायल हो गया। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


झगड़ा अनीस मेडिकल स्टोर पर हुआ। यहां चार युवक दवाई लेने आए थे। वे पेन किलर स्प्रे मांग रहे थे। उनमें आपस में कोई बात हुई। फिर मारपीट हो गई। एक ने पिस्टल निकाल ली। मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने उनसे कहा कि यहां झगड़ा न करो। तब उसने कर्मचारी पर पिस्टल तान दी। यह देख पास से कुछ लोग पहुंच गए। उन्होंने समझा कि मेडिकल स्टोर संचालक गुलशेर पर आसपास के दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें देख दूसरे समुदाय के लोग पहुंच गए। इसी दौरान कहासुनी पर झगड़ा हो गया। इसमें पवन नाम का युवक घायल हो गया। दोनों समुदाय आमने सामने हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख लोग भाग निकले। पुलिस ने गुलशेर समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed