फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खाद के साथ कीटनाशक के भी बढ़ेंगे दाम

खाद के साथ कीटनाशक के भी बढ़ेंगे दाम

Wed, 05 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खाद के साथ कीटनाशक के भी बढ़ेंगे दाम
दुकान। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। जीएसटी लागू होने के बाद अन्नदाता के साथ ही फुटकर विक्रेताओं की चिंताएं बढ़ गईं हैं। सीधे उर्वरक और बीज की खरीदारी करके बिक्री करने वालों को अब पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। कीटनाशक दवा की कीमतों में बढ़ोतरी होने के संकेत मिले हैं। अभी तो 17.50 प्रतिशत कर लगता था लेकिन अब 18 प्रतिशत तक लग जाएगा।
विज्ञापन


किसानों को उर्वरक की दरों में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। कीटनाशक दवाओं में आधा प्रतिशत अधिक कर देना होगा। सबसे अधिक परेशानी बिना पंजीकरण कराए लाखों का व्यापार करने वाले विक्रेताओं को होगी। थोक विक्रेता बिना पंजीकरण वालों को उर्वरक और बीज नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन


शिकोहाबाद में बीज और कीटनाशक दवा की बिक्री करने वाले मोहन सिंह कहते हैं कि जीएसटी लागू होने से कीटनाशक दवाएं महंगी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिले में 60 प्रतिशत से भी ज्यादा लाइसेंसधारक पंजीकृत नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें अब पंजीकरण कराने पर ही मॉल मिलेगा। इससे सरकार की आय में इजाफा होगा लेकिन कीटनाशक दवाओं पर पहले 12.50 एक्साइज और पांच प्रतिशत वैट था इसके कारण 17.50 प्रतिशत था अब 18 प्रतिशत लगेगा। यूरिया, डीएपी व एनपीके पर उर्वरक पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगने से उर्वरक महंगी होगी। वहीं बीज पर पहले कोई कर नहीं था और न ही अब है।

जिला कृषि अधिकारी,कृषि रक्षाधिकारी से लाइसेंस बनवाने के बाद सीधे कंपनियों से खाद,बीज की खरीदारी करके ही लाखों का व्यापार करने वालों को अब मॉल अब नहीं मिल सकेगा। जानकारों का कहना है कि सरकार कंपनी से माल निकलने के बाद अंतिम छोर तक कहां पहुंचा इसका पूरा ही ब्योरा रखेगी। टैक्स चोरी की संभावनाएं खत्म हो गईं।


किसान अमर नाथ कहते हैं कि किसानों को सर्वाधिक प्रयोग होने वाले डीजल को सरकार को जीएसटी के अन्तर्गत लाना चाहिए। ताकि फसलों की ही सिंचाई सस्ती हो सके। सरकार को कीटनाशक दवाओं एवं उर्वरक में कर से मुक्त रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed