फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीएसए के हमलावर को नहीं भेजा जेल

बीएसए के हमलावर को नहीं भेजा जेल

Thu, 29 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बीएसए के हमलावर को नहीं भेजा जेल
मैनपुरी। बीएसए पर निलंबित चालक ने जानलेवा कर किया। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन अभी तक जेल नहीं भेजा है।
विज्ञापन


बीएसए रामकरन यादव बुधवार की शाम करीब सात बजे कार्यालय में बैठे कार्य कर रहे थे। तभी निलंबित चल रहे चालक रामकिशोर मुंह पर अंगौछा बांधकर आया और बीएसए के सिर पर प्रहार कर दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। बीएसए से तत्काल पुलिस को फोन किया। तभी बीएसए के गार्ड ने हमलावर को पकड़ लिया। बीएसए ने चालक और उसके साथ मारने आए उसके बेटे के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


बता दें कि बीएसए रामकरन यादव पर जब निलंबित चालक रामकिशोर ने जानलेवा हमला किया तो उनके कक्ष में मौके पर डीसी एसके यादव, रणधीर बहादुर, लिपिक अनुभव सिंह और सोबरन सिंह मौजूद थे। वहीं बीएसए कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा खराब है। इसका खुलासा तब हुआ जब बीएसए पर चालक द्वारा हुए हमले के बाद बीएसए ने फुटेज निकलवाना चाहे। फुटेज निकलवाने के लिए बीएसए ने जिस सीपी प्लस कंपनी से कैमरे लगवाए थे। उसी के संचालक को बुलाया। तब पता चला के कैमरा तो चल रहा है लेकिन उसमें रिकार्डिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed