{"_id":"5941766a4f1c1b53428b4568","slug":"201497462378-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय की मांग को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय की मांग को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
न्याय की मांग को लेकर महिलाओं ने काटा हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कचहरी पर न्याय पाने के लिए महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर सुनवाई नहीं करने और मनमानी करने का आरोप लगाया। अलग-अलग मामलों में महिलाएं न्याय की मांग को लेकर कचहरी पहुंची थीं।
कांशीराम कालोनी निवासी शकुंतला देवी बुधवार को परिवारीजनों के साथ कचहरी पहुंची। एसपी से मिलकर बताया कि उनका पुत्र विकास दिल्ली में नौकरी करता है। उसके पुत्र के खिलाफ कोतवाली में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसकी पुत्री की पांच जुलाई को शादी है। पुलिस उसके पुत्र को पकड़ने के लिए रोजाना परेशान कर रही है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
बाहर निकलकर जमकर हंगामा किया। पावर हाउस रोड निवासी एक परिवार की महिलाएं तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने कचहरी पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया परिवार की एक युवती के साथ 17 अप्रैल को दुष्कर्म की नामित रिपोर्ट होने के बाद भी राजनीतिक दबाव में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है।
विज्ञापन
आरोपियों को सत्तारूढ़ दल के एक बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त है। इसी बीच खरगजीत नगर निवासी एक महिला अपने परिवार की अन्य महिलाओं तथा पुरुषों के साथ कचहरी पहुंची। उसने दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। महिलाओं के हंगामे के चलते पुलिस आफिस पर महिला पुलिस बुलानी पड़ी। महिला पुलिस ने समझा बुझाकर हंगामा कर रही महिलाओं को शांत किया।