फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2000 vehicle owners are stuck paying Rs 2.50 crore road tax

Agra News: 2.50 करोड़ रुपये रोड टैक्स दबाए बैठे हैं 2000 वाहन स्वामी

Sat, 16 Mar 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
2000 vehicle owners are stuck paying Rs 2.50 crore road tax
कासगंज। परिवहन विभाग में पंजीकृत 2000 वाहनों के स्वामियों के द्वारा वर्तमान सत्र का लगभग 2.50 करोड़ रुपये रोड टैक्स जमा नहीं किया है। इसकी वसूली के लिए 958 वाहन स्वामियों की आरसी जारी गई है, जिससे राजस्व विभाग के द्वारा वसूली हो सके। शेष अन्य सभी वाहन स्वामियों को डिमांड नोटिस भेजा गया है।पंजीकृत टैक्सी, ट्रक, बस, लोडर वाहन स्वामियों के द्वारा रोड टैक्स को समय से जमा नहीं किया जा रहा है। सत्र के समापन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। वाहन स्वामियों पर शेष टैक्स को जमा कराने के लिए एआरटीओ ने कार्रवाई की शुरू कर दी है। जिन वाहन स्वामियों पर अधिक टैक्स हैं ऐसे 958 वाहनों की आरसी जारी की गई है। वहीं, रोड टैक्स जमा नहीं करने वाले अन्य सभी वाहन स्वामियों को डिमांड नोटिस भेजकर अपना बकाया जमा कराए जाने के लिए कहा गया है। यदि जमा नहीं करते हैं तो उनकी भी आरसी काटी जाएगी। टैक्स जमा कराने के लिए 22 मार्च तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों की चेकिंग कर उनका चालान कर जुर्माना व टैक्स वसूला जाएगा। वाहनों को सीज भी किया जाएगा। जिससे सत्र के समापन से पूर्व वर्तमान सत्र का बकाया टैक्स जमा हो सके। वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स जमा करने के लिए एआरटीओ कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। वाहन स्वामी ऑनलाइन ही अपना बकाया जमा कर सकते हैं। बकाया टैक्स परिवहनडॉटजीओवीडॉटइन पर जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed