फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   200 people fell ill after eating rotten watermelon in etah

Etah: इस गांव में तरबूज खाने की वजह से घर-घर बिछीं चारपाईं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाला डेरा

Mon, 30 May 2022 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 03:40 PM IST
सार

गर्मी में तरबूज जमकर खाए जाते हैं, लेकिन एटा जिले के गांव मानिकपुर में तरबूज खाने से गांव के करीब 200 लोग बीमार पड़ गए। हर घर में चारपाई बिछी, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया।

विज्ञापन
200 people fell ill after eating rotten watermelon in etah
गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के ब्लॉक सकीट क्षेत्र के गांव मानिकपुर में तीन दिन पहले सड़े तरबूज खाने से लोग डायरिया की चपेट में आ गए थे। रविवार को गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची और घर-घर जाकर दवाएं बांटी गईं। 200 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं, अब हालात सामान्य हैं।

विज्ञापन


गांव में 27 मई की दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ लोग तरबूज बेच गए थे। सस्ती दर पर लोगों ने इन्हें खरीद लिया। काटने पर वे अंदर से सड़े निकले, हालांकि लोगों ने इन्हें खा लिया और एक के बाद एक डायरिया की चपेट में आते गए। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली तो टीमों को भेजकर उपचार शुरू कराया गया। रविवार को पीएचसी सकीट से स्वास्थ्य टीम पहुंची और 100 लोगों की ओपीडी की गई।
विज्ञापन


इनमें से 15 लोग डायरिया, 25 बुखार व 60 अन्य मरीज मिले। इनके अलावा गांव में रह रहे करीब 400 लोगों को घर-घर दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। रविवार को टीम भेजकर मरीजों को उपचार दिलाया गया। 15 लोग डायरिया के मिले हैं, पूरे गांव में दवाएं वितरित कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मानिकपुर गांव में सड़े तरबूज खाने से लोग बीमार हुए थे। अब तक 222 लोगों को डायरिया हो चुका है। दवाएं देने के बाद लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल गया है और स्थिति सामान्य है। लोगों को सड़े-गले फलों से परहेज करने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed