फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   200 mega food parks across the country, including Agra

आगरा समेत देशभर में 200 मेगा फूड पार्क

Sun, 17 Jul 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 17 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
200 mega food parks across the country, including Agra
सेमिनार - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, बजट जरूर घटा लेकिन बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में औरेया और शाहजहांपुर में भी है प्रस्तावित, शहर के उद्यमियों को वरीयता 
दो दिवसीय कोल्ड चेन सेमिनार के उद्घाटन पर प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का किया आह्वान 

फूड प्रोसेसिंग को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार आगरा समेत देशभर के 200 शहरों में मेगा फूड पार्क बनाने जा रही है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को होटल क्लार्कशीराज में आयोजित दो दिवसीय कोल्ड चेन सेमिनार के उद्घाटन पर कहा कि बड़े फूड पार्क की जगह सरकार ने प्रस्तावित फूड पार्कों के साइज और बजट में कमी की है। यूपी में औरेया, शाहजहांपुर में भी मेगा फूड पार्क को मंजूरी दी है। आगरा के उद्यमियों को वरीयता दी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि पूर्व में मेगा फूड पार्क 150 बीघा और कम से कम 200 करोड़ रुपये के बजट से बनने थे, लेकिन अब इसे 200 छोटी यूनिट और 20 करोड़ के निवेश पर ला दिया गया है। इससे फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिलेगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुजरात में अरबी के पत्तों को प्रोसेसिंग कर अच्छी कीमत पर बेचा जा रहा है। इसी तरह अच्छे आलू की मांग प्रोसेसिंग यूनिट में ज्यादा है। इससे बर्बादी रुकेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात और केरल ने फूड प्रोसेसिंग में अच्छा काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर साध्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री वहां की तकनीक देखते हैं न कि घूमने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक सवालों पर चुप्पी
विवादित मुद्दों पर टिप्पणी न करने के भाजपा नेतृत्व के निर्देश का असर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर नजर आया। उन्होंने राजनीति से जुड़े सवालों पर कोई टिप्पणी नहीं की। उत्तर प्रदेश के अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर कहा कि भाजपा ही प्रदेश में सरकार बनाएगी, वहीं अमरनाथ यात्रा और कश्मीर के हालात पर कोई टिप्पणी नहीं की। साथ चल रहे पूर्व मंत्री रामशंकर कठेरिया भी इन सवालों पर चुप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed