फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   200 kg of rotten vegetables and fruits destroyed in Sikandra Mandi

Agra News: सिकंदरा मंडी में 200 किलो सड़ी-गली सब्जियां, फल कराए नष्ट

Wed, 20 May 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
200 kg of rotten vegetables and fruits destroyed in Sikandra Mandi
सिकंदरा मंडी में निरीक्षण करते खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी।
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को सिकंदरा स्थित फल एवं सब्जी मंडी में निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र के नेतृत्व में मंडी परिसर में रखी सड़ी-गली सब्जियों और फलों को नष्ट कराया गया। निरीक्षण में लगभग 200 किलो खाद्य सामग्री नष्ट की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,350 रुपये बताई गई। इनमें शिमला मिर्च, टमाटर, खरबूजा, गोभी, हरी मिर्च, खीरा और तरबूज शामिल रहे। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस और पंजीयन की भी जांच की गई। अधिकारियों ने कारोबारियों को लाइसेंस और पंजीयन प्रमाणपत्र प्रदर्शित करने के साथ ही फल एवं सब्जियों को स्वच्छ स्थान पर रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed