{"_id":"6645b2939cad628f030acefe","slug":"200-flats-of-this-building-will-be-auctioned-in-agra-pwd-will-prepare-evaluation-report-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में इस बिल्डर के 200 फ्लैट होंगे नीलाम, पीडब्ल्यूडी तैयार करेगा मूल्यांकन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में इस बिल्डर के 200 फ्लैट होंगे नीलाम, पीडब्ल्यूडी तैयार करेगा मूल्यांकन रिपोर्ट
Thu, 16 May 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 May 2024 12:46 PM IST
सार
प्रशासन ने जुलाई 2023 में 16 करोड़ रुपये की बकाएदारी पर निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट 200 फ्लैट कुर्क किए थे। अब इनकी नीलामी के लिए पीडब्ल्यूडी से मूल्यांकन रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर खरीदारों का बकाया नहीं चुकाने पर मैसर्स निखिल होम्स एसोसिएट्स का चमरौली स्थित निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट नीलाम होगा। नीलामी के लिए प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से अपार्टमेंट में बने चार टावरों का तल और फ्लैट के अनुसार मूल्यांकन रिपोर्ट मांगी है।
निखिल होम्स एसोसिएट्स के डायरेक्टर शैलेंद्र अग्रवाल पर घर खरीदारों का 16 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। खरीदारों ने भूसपंदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में शिकायत दर्ज कराई थी। रेरा ने जिलाधिकारी को रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) के माध्यम से बिल्डर से वसूली के आदेश दिए। तीन साल बाद भी प्रशासन रिकवरी नहीं कर सका।
जुलाई 2023 में प्रशासन ने निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट में करीब 200 फ्लैट कुर्क किए थे। कुर्की के बावजूद बिल्डर ने बकाया नहीं चुकाया। फर्म में हमनाम जीजा-साले डायरेक्टर हैं। दिसंबर 2023 में साले शैलेंद्र अग्रवाल पुत्र किशन लाल और फरवरी 2024 में जीजा शैलेंद्र अग्रवाल पुत्र ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अदालत से जमानत पर दोनों रिहा हुए।

दोनों की रिहाई के बाद भी घर खरीदार खाली हाथ हैं। ऐसे में अब एसडीएम नवोदिता शर्मा ने बताया कि कुर्क अपार्टमेंट को नीलाम कर बकाएदारों की रकम चुकाई जाएगी। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी से मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन रिपोर्ट के बाद निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट की खुली नीलामी की जाएगी।
आठ मंजिल का नक्शा, 11 मंजिल बनाए फ्लैट
शमसाबाद रोड, ताजनगरी फेज-2 में 125 फुट चमरौली मार्ग पर खसरा 209 व 210 में शैलेंद्र अग्रवाल ने चार टावर खड़े किए। टावर ए में 10 मंजिल का नक्शा पास था। 12 मंजिल तक फ्लैट बनाए। बाद में दो मंजिल एडीए से कपांउड कराई। टावर बी में 8 मंजिल नक्शा पर 10 मंजिल और टावर सी में 8 मंजिल नक्शा पर 11 मंजिल फ्लैट खड़े कर दिए। कुर्की के दौरान यह खुलासा हुआ। निखिल पार्क रायल अपार्टमेंट में हुए अवैध निर्माण में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के अधिकारी और क्षेत्रीय अभियंताओं की मिलीभगत की आशंका है।

ये बिल्डर भी हैं दागी
- मै. अंसल प्रोपर्टीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
- मैसर्स प्रेरणा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड
- मै. गायत्री डेवलपवेल प्राइवेट लिमिटेड
- मै. श्रीजी इन्फ्राहाउस प्राइवेट लिमिटेड
- मै. दीक्षा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड
- मै. नालंदा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स
- मै. द्वारिका रेजिडेंसी प्राइवेट लिमिटेड
- पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमिटेड
- अंसल हाउसिंग लिमिटेड