फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 calf capture police

मुठभेड़ में पकड़े 20 गोवंश

Wed, 01 Jan 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
20 calf capture police
01एमएनपी-20-पुलिस लाइन में कुर्रा क्षेत्र में पकड़े गए गो तश्करों से पूछताछ करते एएसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थाना कुर्रा पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान एक कंटेनर से गोकशी के लिए ले जाए जा रहे 20 गोवंश मुक्त कराए। वहीं तीन गोतस्कर भी गिरफ्तार कर लिए उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक कुर्रा अशोक कुमार को सूचना मिली कि एक कंटेनर में कुछ गोवंश तस्करी कर ले जाए जा रहे हैं। इस सूचना पर जब एक्सप्रेसवे के पास घेराबंदी की तो कंटेनर में मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। बचाव करने के साथ ही तीन गोकश पुलिस ने गिरफ्तार किए, उनके कब्जे से एक तमंचा, दो चाकू व कारतूस मिले।
विज्ञापन

कंटेनर में तलाशी के दौरान 20 गोवंश बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए गोकशों ने अपने नाम कासिम अली निवासी गांव अलियागंज रामपुर, मोहम्मद आलम निवासी गांव मिलक मैनी मुरादाबाद और रिजवान निवासी गांव सिरसाखेड़ा मुरादाबाद बताया। एएसपी ने बताया कि कंटेनर चालक मोहम्मद अतीक निवासी जाहिरी गेट चंदौसी भाग गया। पकड़े गए गोकशों को जेल भेजा गया है, वहीं भागे हुए साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed