फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 and in the case of colleges will examine the fake mark sheets

फर्जी मार्कशीट मामले में 20 और कॉलेजों की होगी जांच

Tue, 24 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 24 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
20 and in the case of colleges will examine the fake mark sheets
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में हुए बीएड जाली मार्कशीट घोटाले के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने 20 और कॉलेजों को अपने रडार में लिया है। अब तक इस घोटाले में सात एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से चार मामलों में चार्जशीट तैयार हो गई है। चार्जशीट दाखिल करने के लिए एसआईटी ने सरकार से अनुमति मांगी है। जबकि बचे हुए तीन केस में चार्जशीट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

एसआईटी की जांच में अब तक इस यूनिवर्सिटी से संबद्ध 10 कॉलेजों का फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच एजेंसी ने अपनी एफआईआर में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, सहायक कुलसचिव व क्लर्क सहित 90 से अधिक फर्जी डिग्री हासिल करने वाले छात्रों के नाम शामिल किए हैं। अब तक की जांच में 10 कालेजों के 393 छात्रों द्वारा फर्जी मार्कशीट लेने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

एसआईटी के एडीजी महेंद्र मोदी ने बताया कि अब तक की जांच में 20 और कालेजों द्वारा फर्जी मार्कशीट जारी करने का पता चला है। इन कालेजों के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार एफआईआर में चार्जशीट दाखिल करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमति मिलने पर सौ से अधिक जाएंगे जेल
जिन चार एफआईआर में एसआईटी ने सरकार से आरोप पत्र लगाने की अनुमति मांगी है उनमें कुल सचिव, सहायक कुल सचिव और बाबुओं के अलावा फर्जी डिग्री हासिल करने वाले 90 छात्र आरोपी हैं। एडीजी ने बताया कि चार्जशीट की अनुमति मिलने के बाद इनकी गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू होगा। बताया कि शेष तीन एफआईआर में से दो में जांच एक माह में पूरी हो जाएगी और शासन से इन दोनों में चार्जशीट की अनुमति मांगी जाएगी। बचेगी एक एफआईआर तो उसकी जांच भी जल्दी पूरा करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed