फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.55 lakh people challaned for not wearing masks in agra

आगरा : मास्क न पहनने पर 2.55 लाख लोगों का चालान, वसूली के साथ जागरूकता अभियान

Fri, 14 May 2021 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 01:37 AM IST
सार

  • आगरा रेंज में पुलिस की कार्रवाई, पांच करोड़ रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला

विज्ञापन
2.55 lakh people challaned for not wearing masks in agra
बिना मास्क वाले चालकों का चालान काटती पुलिस - फोटो : विवेक शुक्ला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं। मास्क नहीं पहन रहे। आगरा रेंज में पुलिस ने 2.55 लाख लोगों के बिना मास्क के चालान काटे हैं। इनसे शमन शुल्क के रूप में पांच करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है। आगरा जनपद में ही 83 हजार लोगों के चालान काटे गए हैं। शमन शुल्क के रूप में 1.92 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने कोरोना संक्रमण काल (अप्रैल, 2020 से अप्रैल 2021) में रेंज के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी में 2,55,900 लोगों के बिना मास्क के चालान काटे। इन लोगों से शमन शुल्क के रूप में 5,06,59,150 रुपये भी वसूल किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


दस हजार रुपये तक की वसूली 
संक्रमण काल में मास्क लगाने की अनिवार्यता है। इसको नहीं लगाने पर पूर्व में सौ, फिर 500 रुपये जुर्माना किया गया। अब मास्क नहीं लगाने पर एक हजार रुपये चालान किया जा रहा है। दूसरी बार में दस गुना तक शमन शुल्क पुलिस वसूल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूक भी कर रही है पुलिस
मास्क की सड़कों पर चेकिंग के साथ ही पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है। ताजगंज पुलिस ने ई रिक्शा जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इससे पुलिसकर्मी कोरोना से बचाव के बारे में लोगों को गली मोहल्ले में जाकर जागरूक कर रहे हैं। 


बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें
कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस सड़कों पर चेकिंग कर रही है। बिना मास्क और बेवजह घर से निकलने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। बाजार भी नियमानुसार ही खोलने दिया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें। इससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।   
-नवीन अरोरा, आईजी 

आगरा और फिरोजाबाद में वसूला सबसे अधिक जुर्माना
जनपद        चालान        शमन शुल्क 
आगरा        83062        1,92,34,900 रुपये 
मथुरा        41257        43,30,000 रुपये
फिरोजाबाद  53179        1,87,81,400 रुपये 
मैनपुरी        78402        83,12,850 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed