Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1965 India-Pakistan War: Agra was under complete blackout and UP government had ordered death penalty

1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध: आगरा में था पूर्ण ब्लैकआउट, शत्रु सैनिकों को शरण देने पर मृत्युदंड के हुए थे आदेश

Tue, 23 Sep 2025 12:54 PM IST
अरुन पाराशर नीरज मिश्रा, अमर उजाला, आगरा
नीरज मिश्रा, अमर उजाला, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:54 PM IST
सार

1965 में भारत-पाकिस्तान जंग के दाैरान उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी किया था। इसमें चेतावनी दी थी कि जो व्यक्ति पाकिस्तानी छतरीधारी सैनिकों को शरण देगा, उसे माैत की सजा तक दी जा सकती है।

विज्ञापन
1965 India-Pakistan War: Agra was under complete blackout and UP government had ordered death penalty
अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी कोई नई बात नहीं है। छह दशक पहले 1965 में दोनों देशों के बीच छिड़े युद्ध ने पूरे उपमहाद्वीप को हिला दिया था। आज उस जंग को पूरे 60 साल हो चुके हैं, लेकिन उसकी गूंज अब भी इतिहास और राजनीति में सुनाई देती है। यूपी सरकार ने भी तब एक बड़ा फैसला लिया था कि राज्य में शत्रु के सैनिकों को शरण देने वाले को मृत्युदंड की सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


11 सितंबर 1965 को अमर उजाला लिखता है- उत्तर प्रदेश में पाक आक्रमण के प्रति तीव्र रोष छाया हुआ है। कोई स्थान ऐसा नहीं, जहां इसके प्रति रोष प्रकट न किया जा रहा हो और मातृभूमि की रक्षा करने एवं पाक जासूसों को पकड़ने के लिए सरकार को पूर्ण सहयोग का वचन न दिया गया हो। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी कर चेतावनी दी कि जो व्यक्ति पाकिस्तानी छतरीधारी सैनिकों को शरण देगा, उसे माैत की सजा तक दी जा सकती है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

तब आगरा पर पाक वायुयानों ने किया था धावा
जब भारत और पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था, तक देश में कई जगह पर बम और छतरी सैनिक उतारने की खबरें आ रहीं थी। 11 सितंबर 1965 को अमर उजाला लिखता है- ऐसा प्रतीत होता है कि आज (10 सितंबर) रात्रि को लगभग 10 बजे आगरा शहर पर दो पाकिस्तानी वायुयानों ने धावा बोला। 
 
विज्ञापन

खेरिया के हवाई अड्डे से हमारी विमान भेदी तोपों ने तुरंत ही शत्रु के वायुयानों पर जबरदस्त गोलाबारी शुरू कर दी और उन्हें भगा दिया। शत्रु के वायुयान, जिन्होंने कुछ ही मिनटों के अंदर आगरा पर दो बार धावे किए, अपने पहले धावे में कुछ छतरी सैनिक और दूसरे में कुछ बम गिराने में सफल रहे। शहर में पूर्ण ब्लैकआउट था और जैसे ही वायुयानों के आने की सूचना हुई सारे शहर की बिजली पावर हाउस से बंद कर दी गई।

 
विज्ञापन

भारत ने कर दिया था लाहौर पर हमला
भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1965 में हुए युद्ध को कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। यह युद्ध 5 अगस्त 1965 को शुरू हुआ था और 23 सितंबर 1965 को खत्म हो गया था। इस युद्ध में दोनों देशों के हजारों लोग मारे गए थे। 6 सितंबर 1965 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर पर हमला किया था। इस हमले ने युद्ध की दिशा बदल दी और दुनिया का ध्यान इस पर आ गया था।
 
 

आरिफ जमाल ने अपनी पुस्तक में लिखा- भारत की जीत
न्यूयार्क टाइम्स के पूर्व पत्रकार आरिफ जमाल ने अपनी पुस्तक शैडो वॉर में लिखा है- इस युद्ध में भारत की लगभग पूरी जीत हुई थी। भारत ने सीजफायर उस समय स्वीकार किया जब उन्होंने 740 वर्ग मील की भूमि पर कब्जा कर लिया था। जबकि पाकिस्तान के पास केवल 210 वर्ग मील की जमीन का कब्जा था। भारतीय सेना की जीत के बाद भी, दोनों देश अपने-आपको विजेता बताते रहे।

ये भी पढ़ें-UP: पलंग पर बिखरा खून और सना हुआ फर्श, व्यापारी की जिस तरह हुई हत्या...कांप गए घरवाले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed