फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Trader Found Murdered in Rented Agra House Postmortem Confirms Robbery and Homicide

UP: पलंग पर बिखरा खून और सना हुआ फर्श, व्यापारी की जिस तरह हुई हत्या...कांप गए घरवाले

Tue, 23 Sep 2025 07:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Sep 2025 07:05 AM IST
सार

फिरोजाबाद के व्यापारी की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या निकली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Firozabad Trader Found Murdered in Rented Agra House Postmortem Confirms Robbery and Homicide
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कल्पना कुंज में शनिवार को किराये के बंद मकान में खून से लथपथ व्यापारी का शव मिला था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्या आई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

 

सिकंदरा के कल्पना कुंज में तीन दिन पहले फिरोजाबाद के व्यापारी राजकुमार उपाध्याय (60) का शव मिला था। पड़ोसियों ने बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को बंद घर से बरामद कर पोस्टमार्टम भेजा था। घर के मुख्य दरवाजे का ताला लगा था। अंदर कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। शव के फर्श पर पड़ा था उसके पास शराब की बोतल और गिलास पड़े थे। कमरे का समान अस्त व्यस्त था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे आशीष ने बताया कि पिता राजकुमार उपाध्याय आनंदीपुर फिरोजाबाद में अपने मकान को बेचकर कुछ दिन पहले ही आगरा आए थे। उनके पास नकदी और कीमती आभूषण थे। वह यहां किराए के मकान में रहकर घर की तलाश कर रहे थे। आगरा में ही व्यापार करने की सोच रहे थे। उन्होंने पास ही में एक मकान में किराये पर दुकान भी ले ली थी। इसमें धीरे-धीरे व्यापार के लिए सामान इकट्ठा कर रहे थे। 
विज्ञापन

मकान मिलने के बाद पूरा परिवार आगरा ही रहने आने वाला था। आशीष ने बताया कि पिता राजकुमार ने अपने सहयोग के लिए एक लड़का रखा हुआ था जिसका आगरा में आना जाना रहता था। ये बात भी पुलिस को बताई गई है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस घटला जांच में लगी है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed