{"_id":"5cbb5504bdec2214400300ae","slug":"191555780868-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत दूर करेगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत दूर करेगी नगर पालिका
विज्ञापन
हैंडपंप खराब
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। नगर के लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने प्लान तैयार किया है। चुनाव बाद नगर में अभियान चलाकर पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा। इसके लिए अधिशासी अधिकारी ने संबंधितों को निर्देशित किया है। नगर पालिका क्षेत्र में लोगों के गर्मी के समय में पेयजल की कोई दिक्कत न हो इसके लिए नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खराब हैंडपंप को ठीक कराने के लिए एक कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं जलनिगम की मदद से रीबोर कराने के लिए भी सूची तैयार कर ली गई है। इसके अतिरिक्त नगर में उन स्थानों का भी चयन कर लिया गया है जहां नए हैंडपंप लगने हैं। 100 हैंडपंप के लिए ठेका उठा दिया गया है। अन्य स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। 100 हैंडपंप के लिए सूची और तैयार की जा रही है। शीघ्र ही इनका स्थान चिह्नित कर पेयजल व्यवस्था कराई जाएगी।