{"_id":"5c5c5802bdec224a415dc318","slug":"191549555714-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूल के बच्चे प्रोजेक्टर से लेंगे शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूल के बच्चे प्रोजेक्टर से लेंगे शिक्षा
विज्ञापन
प्रोजेक्टर पर पढ़ाई करेंगे बच्च्ाे।
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंगौथा पहुंचकर प्रोजेक्टर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें, जिससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार हो सके। बेहतर व्यवस्था मिलने वाले स्कूल के स्टाफ को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
बीएसए ने गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंगौथा में प्रोजेक्टर प्रणाली का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि समय समय पर शिक्षा में बदलाव होते रहते हैं। इन गरीब बच्चों को जब अच्छी शिक्षा प्रदान की जाएगी तब कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को मांटेसरी की ओर नहीं ले जाएगा। प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं कों सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को भी प्रोजेक्टर विधि से पठन पाठन काफी अच्छा लगा।
बीईओ रामशंकर कुरील ने बच्चों को अंतिम घंटे में स्तर के अनुसार शिक्षण पर बल दिया। उन्होंने विद्यालय में बेहतर व्यवस्थाएं मिलने पर स्टाफ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर वरिष्ठ एबीआरसी महेश चंद्र चतुर्वेदी, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, बीडी पाठक, विपनेश तिवारी, रेखारानी पांडेय, मुकेश कुमार, सुलक्षणा मिश्रा, पूजा चौहान आदि ने सहयोग प्रदान किया। संचालन संकुल प्रभारी अरविंद चौहान ने किया।