{"_id":"5c1a5c59bdec2256a32ef8ec","slug":"191545231449-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला आटो चालक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला आटो चालक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जयसिंहपुरा के खादर (गणेश टीला) में हरी सिंह के खेत के पास नाले में आटो चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दो दिन से लापता आटो चालक के परिजनों को सूचित किया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
थाना गोविंदनगर के डीगगेट की नई बस्ती निवासी राजू (25) पुत्र गुलजार पेशे से आटो चालक था। 17 दिसंबर को निकला आटो चालक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश किया। बुधवार की दोपहर आटो चालक का शव गणेश टीला के खादर में हरी सिंह के खेत के पास नाले में पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को निकाला। तलाशी में उसकी जेब से एक मोबाइल और आटो की चाबी मिली। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया। भाई भूरा ने शराब पिलाकर भाई की हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आटो चालक की नाले में डूबने से मौत हुई है। आटो चालक की जैकेट में मिले टिफिन में मछली भी मिली है। मछली खाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आटो की भी जानकारी कर रही है।