{"_id":"5c193646bdec22570920ffd1","slug":"191545156166-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के इम्तिहान में निगम की होगी कड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के इम्तिहान में निगम की होगी कड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार की तर्ज पर योगी सरकार ने प्रयोग के तौर पर पहली बार पूरे प्रदेश में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन कराया। एक माह तक चली प्रतियोगिता में फिरोजाबाद नगर निगम को स्वच्छता में अव्वल आने को कड़ा इम्तिहान देना होगा।
क्योंकि कई दिन से डीजल न मिलने से सफाई वाहन वर्कशॉप में ही खड़े रहे थे। इसके चलते शहर में कूड़े के ढेर लगे थे। सोमवार को डीएम ने नगर आयुक्त का चार्ज लिया तब सफाई वाहन निकले। ये प्रतियोगिता 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चली।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने पीडी जैन में आयोजित विशेष स्वच्छता रैली के दौरान स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि एक माह तक सभी वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
एक माह के बाद जांच कराई जाएं, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय नंबर पर आने वाले वार्डों को जिला स्तर पर 23 दिसंबर, प्रदेश स्तर पर 25 दिसंबर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। फिरोजाबाद नगर निगम सीमा के अंतर्गत 70 वार्डों में एक माह के दौरान स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता से संबंधित कोई खास गतिविधि नजर नहीं आई।
नगर निगम के अफसरों के साथ वार्ड प्रोत्साहन समिति, वार्डों के पार्षदों ने भी खास रुचि नहीं दिखाई। इधर नगर विकास मंत्री के सामने हंगामा, नारेबाजी के बाद 12 नवंबर से नगर आयुक्त रविंद्रपाल सिंह अवकाश पर चले गए। इससे पूरे महीने से शहर सफाई व्यवस्था को तरस गया।
पेट्रोल पंप स्वामी का 60 लाख से अधिक बकाया होने पर डीजल की कमी के कारण पूरा शहर गंदगी के सड़ता रहा। ऐसी स्थिति में स्वत: ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि नगर निगम सीमा के 70 वार्डों में कौन सा वार्ड स्वच्छता के इम्तिहान में पास होगा।