फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   भगवान रंगनाथ का 10 दिवसीय वैकुंठ उत्सव 18 से

भगवान रंगनाथ का 10 दिवसीय वैकुंठ उत्सव 18 से

Fri, 14 Dec 2018 07:59 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Fri, 14 Dec 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
भगवान रंगनाथ का 10 दिवसीय वैकुंठ उत्सव 18 से
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर भारत के प्राचीन और दक्षिण शैली के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में 10 दिवसीय वैकुंठ उत्सव 18 दिसंबर को वैकुंठ एकादशी से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


इस महापर्व पर भगवान रंगनाथ की सवारी वैकुंठ द्वार से निकलकर मंडप में पधारने के पश्चात सुबह छह बजे मंदिर का पश्चिम द्वार भक्तजनों के लिए खोल दिया जाएगा। जहां भक्तजन इस वैकुंठ द्वार से मंदिर में प्रवेश कर वैकुंठ द्वार से निकलकर वैकुंठ मंडप में भगवान श्रीगोदारंगमन्नार के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह परंपरा भारत के दक्षिण में हजारों वर्ष पुरानी हैै लेकिन वृंदावन में इस परंपरा को लगभग पौने दो सौ वर्ष हो गए हैं। मंदिर की अधिशासी अधिकारी अनघा श्री निवासन ने बताया कि इस महापर्व पर भगवान रंगनाथ कांच के विमान में बैठकर भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन तक चलने वाले इस उत्सव में वैकुंठ एकादशी के बाद हर दिन शाम को भगवान रंगनाथ कभी भगवान राम के विभिन्न स्वरूप और कभी भगवान कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में दर्शन देंगे। बताया कि वैकुंठ एकादशी का वैष्णव संप्रदाय में विशेष महत्व है। कहा जाता है कि वर्ष भर की एकादशी के अगर व्रत न किए जाएं और केवल वैकुंठ एकादशी का व्रत किया जाए तो वर्ष भर की एकादशियों का फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed