{"_id":"5be1c4c6bdec226953783f7b","slug":"191541522630-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर शिक्षक से 70 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के बल पर शिक्षक से 70 हजार लूटे
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में मंगलवार तड़के बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बहराइच से अमंापुर के गांव जसुपुरा लौट रहे शिक्षक से हथियारों के बल पर 70 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने शिक्षक के साथ मारपीट भी की।
अमंपुर थाना क्षेत्र के गांव जसुपुरा निवासी आर्येंद्र सिंह सोलंकी पुत्र नरेश पाल सिंह बहराइच में शिक्षक हैं। दीपोत्सव पर्व का अवकाश होने पर सोमवार को वह बहराइच से अपने गांव जसुपुरा आ रहे थे। देर रात बरेली के रास्ते वे कासगंज पहुंचे। मंगलवार सुबह गंजडुंडवारा रोड से बस में बैठकर सहावर रोड पहुंचे। सुबह करीब 4:30 बजे बस से उतरकर कच्चे रास्ते पर उतरने लगे। इसी बीच तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पहले तो तमंचों की बट से मारपीट कर घायल कर दिया और फिर 70 हजार रुपये एवं बैंक पास बुकें लूट ले गए। शिक्षक ने घटना की प्राथमिकी के लिए अमांपुर थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा है।
घटना मंगलवार सुबह हुई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। सुराग भी लग रहा है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। शशिकांत, थाना प्रभारी, अमांपुर