{"_id":"5bd72307bdec226957070102","slug":"191540825863-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग कांड : हत्या के मामले में पेश हुए 94 आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बाग कांड : हत्या के मामले में पेश हुए 94 आरोपी
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जवाहर बाग कांड के तहत तहसील कर्मियों तथा उद्यान विभाग के कर्मचारी के घर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में एसीजेएम प्रथम की अदालत में एक बार फिर से सुनवाई हुई। अब इस मामले में 12 नवंबर को निर्णय दिया जाएगा। इससे संबंधित मामलों में अन्य 94 आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए।
16 मार्च 2016 को उद्यान विभाग के कर्मचारी तथा चार अप्रैल 2016 को तहसील कर्मियों से मारपीट किए जाने के मामले में अदालत ने सुनवाई की। एसीजेएम प्रथम की न्यायाधीश चंचल ने 12 नवंबर को निर्णय की तारीख लगाई है। दोनों ही मामलों में नामजद रामवृक्ष यादव तथा एक अन्य के खिलाफ पुलिस अब भी विवेचना कर रही है।
जबकि योगेन्द्र, नवल, किशोर, रामायण, राजेश, प्रिंस चरन सिंह, राहुल , प्रेमपाल के खिलाफ पुलिस ने चार्ज शीट दाखिल की है। वहीं, हत्या के मामले में एडीजे षष्टम की अदालत में करीब 94 आरोपियों को पेश किया गया। अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया न्यायाधीश के स्थानांतरण के कारण इस केस में पुन: सुनवाई हुई है। अब 12 नवंबर को निर्णय की तारीख लगाई है।