फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तारकोल व्यापारी की हत्या से सनसनी, पुलिस चौकी के पीछे मिला शव

तारकोल व्यापारी की हत्या से सनसनी, पुलिस चौकी के पीछे मिला शव

Sun, 14 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
तारकोल व्यापारी की हत्या से सनसनी, पुलिस चौकी के पीछे मिला शव
मथुरा। सात अक्तूबर को घर के बाहर से टहलते हुए अगवा किए गए तारकोल व्यापारी की हत्या कर दी गई। शनिवार की दोपहर को उनका शव कोसीकलां में पुरानी कोटवन पुलिस चौकी के पीछे एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला। गले में गमछा बंधा था इससे माना जा रहा है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


कोतवाली के 3/4 रुक्मिणी विहार निवासी अशोक अग्रवाल पुत्र रामगोपाल तारकोल व्यापारी थे। कोसीकलां के नंदगांव रोड पर बड़े भाई सुरेश अग्रवाल की फर्म श्रीकृष्ण बिटुमिन से अपने टैंकर संचालित करते थे। सात अक्तूबर की रात घर के बाहर टहलते हुए व्यापारी अगवा हो गए। बड़े भाई सुरेश अग्रवाल ने बाद निवासी शिवराज ठाकुर और अन्य के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस लगातार व्यापारी की तलाश में जुटी थी, लेकिन शनिवार की दोपहर पुलिस को बुरी खबर मिली। अपहृत व्यापारी का शव पेड़ के नीचे मिला। गैंगमैन की सूचना पर पहुंची कोसीकलां पुलिस ने शव देखा तो पुलिस में हलचल हो गई। शव तारकोल व्यापारी का था और उसके गले में गमछा बंधा हुआ था। शरीर पर डंडे और चेहरे पर चोट के निशान हत्या की तरफ इशारा कर रहे थे। सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मिलीभगत से हुई मेरे पिता की हत्या
मथुरा। मृतक व्यापारी के बेटे हर्ष अग्रवाल ने पुलिस की मिलीभगत से हत्या का आरोप लगाया है। हर्ष का कहना है कि पुलिस हत्यारोपी को बचा रही है। अगवा हुए उनके पिता लगातार शिवराज ठाकुर से बचाने की गुहार लगा रहे थे। बावजूद पुलिस ने चार दिन तक हिरासत में रखने के बाद उसे छोड़ दिया। अगर उनको मथुरा पुलिस से न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां दस्तक देंगे।

हरियाणा में पेटीएम से निकाले पांच हजार रुपये
मथुरा। सात अक्तूबर को घर के बाहर से अगवा हुए तारकोल व्यापारी ने नौ अक्तूबर को हरियाणा के बामनी खेड़ा में चौधरी टेलीकॉम से पेटीएम के माध्यम से खाते से पांच हजार रुपये निकाले। यहां पर थंब इंप्रेशन का उपयोग किया गया। संभावना जताई जा रही है कि उसी रात को व्यापारी की हत्या कर दी गई। चौधरी टेलीकॉम पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। यहां से पता चला कि व्यापारी अकेला आया था। इससे यह साफ हो रहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ।

नकदी और मोबाइल मृतक की जेब में मिला
मथुरा। मृतक व्यापारी की जेब से पुलिस को चार हजार रुपये, मोबाइल, चार्जर मिला है। परिजनों की मानें तो जिस दिन व्यापारी अगवा हुआ था, उसी दिन वाले कपड़े उसके शरीर पर थे।


आरोपी शिवराज हिरासत में, पोस्टमार्टम गृह पर पुलिसबल मुस्तैद
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने शिवराज ठाकुर को एक बार फिर हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम गृह पर शनिवार की रात व्यापारी एकत्रित हुए थे। एक दर्जन थानों का फोर्स और पीएसी भी बुला ली गई। अनहोनी के चलते पुलिस की सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए। आनन-फानन में पुलिस ने रात को ही मृतक का पोस्टमार्टम पैनल से कराया और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed