फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गांवों में बिजली दुर्घटना रोकने को चलेगा अभियान

गांवों में बिजली दुर्घटना रोकने को चलेगा अभियान

Sun, 09 Sep 2018 07:59 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
गांवों में बिजली दुर्घटना रोकने को चलेगा  अभियान
बिजली मीटर - फोटो : SELF
मथुरा। दक्षिणांचल आगरा के चीफ इंजीनियर एके चौधरी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आए दिन बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जाएगा। जर्जर तार बदले जाएंगे और जंगल से होकर गुजर रही बिजली लाइनों को सड़क किनारे शिफ्ट कराया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में लाइन हानियां कम करने के प्रयास होंगे और राजस्व वसूली को लेकर गांवों में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


एके चौधरी रविवार को स्थानीय होटल में एसडीओ, जेई व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। कहा कि मथुरा में ग्रामीण क्षेत्र मेें उपभोक्ताओं पर 200 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है, वहीं लाइन हानियां 35 प्रतिशत तक हैं। गांवों को 18 घंटे बिजली देने के लिए इसे कम करना होगा। इसमें जर्जर तारों को बदलने, जंगल से होकर गुजर रही लाइनों को सड़क किनारे शिफ्ट कराने के काम में तेजी लानी होगी।
विज्ञापन


साथ ही ग्रामीण इलाकों में दुर्घटना कम करने को प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। दुर्घटना रोकने को ढीले तारों को कसने और गार्डिंग करने को अभियान चलाया जाएगा। बैठक में एसई शहर राघवेंद्र सिंह, एसई ग्रामीण विनोद कुमार गंगवार, एसई मांट सुधीर कुमार शर्मा, एक्सईएन प्रथम अरविंद पांडेय, एक्सईएन तृतीय राजीव कालरा, एसडीओ सचिन शर्मा, विकास शर्मा, सचिन कुमार सहित अन्य बिजली अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed