{"_id":"5b87fcdb42c792463a2e5d84","slug":"191535638747-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेप्टिक टैंक में छिपाकर रखी 500 पेटी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेप्टिक टैंक में छिपाकर रखी 500 पेटी शराब पकड़ी
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांव जगतपुर में पुलिस को गैर प्रांत से तस्करी कर लाई गई शराब के बारे में सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सेप्टिक टैंक का ढक्कन हटाया तो 500 पेटी शराब रखी हुई मिली। इसकी कीमत लाखों रुपये बताई गई है। पुलिस अब मकान मालिक की तलाश कर रही है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव जगतपुर में गैर प्रांत की शराब का बड़ा जखीरा मौजूद है।
गुरुवार की रात घेराबंदी कर तलाशी ली। काफी देर तलाश करने के बाद भी वहां कुछ भी नहीं मिला तो पुलिस ने मकान के पास ही सेप्टिक टैंक का ढक्कन उठाया। ढक्कन के उठते ही उसमें रखीं शराब की पेटियां नजर आने लगीं। पुलिस ने वाहन मंगा कर बरामद माल को कोतवाली भेजा। थाने में गिनती करने पर पेटियों की संख्या 500 निकली। पुलिस अब मकान मालिक की तलाश में जुट गई है। शराब अरुणाचल प्रदेश की बताई गई है।