फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   स्वाधीनता दिवस पर जमकर बरसे मेघ, जलभराव

स्वाधीनता दिवस पर जमकर बरसे मेघ, जलभराव

Fri, 17 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस पर जमकर बरसे मेघ,  जलभराव
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में बुधवार को हुई झमाझम बरसात से पूरे शहर में जलभराव हो गया। लोग घर से बाहर नहीं निकले। तेज बरसात के कारण शहर से देहात तक बिजली का फ्यूज उड़ गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोल टूटने, पेड़ टूटकर लाइनों पर गिरने के कारण देर रात तक सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन


दोपहर में काली घटाएं घिरने के साथ ढाई बजे तेज बरसात शुरू हो गई। शहर के सर्विस रोड, गली मोहल्लों से लेकर निचले इलाकों में हर जगह सड़कों पर पानी नजर आ रहा था। बरसात के कारण महावीर नगर, सुहाग नगर, हिमायूंपुर, नगला पचिया, रहना, जैन नगर, मथुरा नगर, जलेसर रोड, बोधाश्रम, दम्मामल नगर, कोटला रोड, नगला बरी, गांधी पार्क, तिलक नगर, महादेव नगर, कैलाश नगर, मोहल्ला कुरैशियान, कोहिनूर रोड, नूरनगर, बीपीएल ग्राउंड, न्यू रामगढ़, लालपुर हजीरा, दुर्गेश नगर, नीबू वाला बाग, जाटवपुरी, आकाशवाणी रोड, रसूलपुर डाकबंगला, किशन नगर, उर्दूनगर, शांतिनगर, कश्मीरी गेट, दीदामई हर जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। डेढ़ घंटे से अधिक हुई तेज बरसात के कारण पूरे शहर में जलभराव की समस्या हो गई।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में एसएन सबस्टेशन के अंतर्गत जलेसर रोड फीडर ब्रेकडाउन में चला गया, पेट्रोलिंग कराए जाने के बाद शाम तक सप्लाई चालू हो सकी। इंडस्ट्रियल एरिया सबस्टेशन के अंतर्गत रहना में दो स्थानों पर 11 केवी के पोल टूट गए। गणेश नगर के पीछे एक पेड़ टूटकर 33 केवी की लाइन पर जा गिरा, जिससे सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में देर रात तक अंधेरा छाया रहा। शाम को इंडस्ट्रियल एरिया, पुरुषोत्तम विहार, यूपीएसआईडीसी का शटडाउन कराने के बाद कार्य शुरू कराया, तब रात में 10 बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात क्षेत्रों में नारखी, फरिहा, मुस्तफाबाद, खैरगढ़, एका, मटसेना, लुहारी, नगला चूरा सबस्टेशन ब्रेकडाउन में होने के कारण सप्लाई बाधित रही। पचोखरा क्षेत्र में भी पोल टूटने के कारण गुरुवार को दोपहर तक सप्लाई बंद रही। लेबर कालोनी सबस्टेशन के अंतर्गत गल्ला मंडी फीडर की अंडरग्राउंड लाइन में सुबह छह बजे बड़ा फाल्ट हो गया, जिससे विद्युत विभाग दोपहर तक नहीं खोज सका। एसडीओ रनवीर सिंह ने दोपहर में फॉल्ट लोकेटर मंगाकर फाल्ट खोजने का काम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed