{"_id":"5b75c0e642c792763b2dfe8b","slug":"191534443750-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी आत्महत्या प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी आत्महत्या प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद जहर खाकर जान देने वाली दलित किशोरी के प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने दो शरणदाताओं को भी जेल भेजा है। पुलिस अब दो भागे हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय दलित किशोरी की अश्लील वीडियो बनाने के बाद गांव के ही नामजद युवक उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। पंचायत में निपटारा होने के बाद भी आरोपियों ने वीडियो और फोटो वारयल कर दिए थे। इसकी जानकारी जब किशोरी को हुई तो उसने क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के अगले दिन 13 अगस्त को परिजनों ने भोगांव रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस की तीन टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
एसपी अजय शंकर राय ने प्रेसवार्ता करके बताया कि बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि गांव अंजनी निवासी रामू और गांव जसवंतपुर दन्नाहार निवासी राजीव ने आरोपियों को शरण दी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, गुरुवार को पुलिस ने तीन आरोपी मोहित, पंकज और गौरव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पांच नामजद सहित कुल सात आरोपी के नाम प्रकाश में आए। इनमें दो आरोपियों को शरण देने के दोषी हैं। दो अन्य आरोपी मोंटी यादव और उमेश की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।