{"_id":"5b6c80d54f1c1b6a1c8b52b4","slug":"191533837525-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, दफ्तरों में डाले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, दफ्तरों में डाले ताले
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पंचायत विभाग सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को विकास भवन पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारी-शिक्षकों ने नई अंशदायी पेंशन की जगह पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कामकाज ठप रखा। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।
मंच के संयोजक लटूरी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी है। इसे पुन: लागू किया जाए। सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन लागू कराने के लिए नारेबाजी भी की। इस दौरान विकास भवन स्थित दफ्तर सूने दिखाई दिए। मंच के बैनर तले धरना प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने जिन कार्यालयों को खुला देखा उनमें ताले जड़ दिए। दूर-दराज से आए फरियादी बैरंग लौटे।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। प्रदर्शन के दौरान लटूरी सिंह, वाई के तोमर, शौर्यदेव मणि यादव, धु्रव कुमार आचार्य, सोबरन सिंह गौरख, कल्पना राजौरिया, हरेंद्र पाल, आलोक चौहान, जितेंद्र यादव, प्रेमप्रकाश कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शुरूआती दौर में कई कर्मचारी अपने पटलों पर काम में व्यस्त दिखे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे कर्मचारी नेता लटूरी सिंह ने कर्मचारियों को आपसी एकजुटता का हवाला देते हुए कार्यालय से बाहर निकाला। उन्होंने बाद में कार्यालय के गेट पर कुंदी लगा दी।जिस समय शिक्षक एवं कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। डीएम नेहा शर्मा सीडीओ कक्ष में बैठक कर रही थीं। सीडीओ कार्यालय का स्टाफ कामकाज निपटाते दिखे।
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों की सूची में नाम है। लेकिन आगे की कार्यवाही नहीं हो रही। जानकारी करने आए हैं। कार्यालय में ताला लगा है।
- राजवती, मोहल्ला खेड़ा
मां के लिए वृद्धावस्था पेंशन का फार्म भरा था। जून से टहलाया जा रहा है। जानकारी करने आई हूँ। कार्यालय में कोई है ही नहीं।
- यास्मीन, नगला गुलरिया
पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए पहली किस्त तो मिली गई। अब दूसरी किस्त के लिए चक्कर काटने पड रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी कोई मिलता ही नहीं है।
- बबली, टापा खुर्द फिरोजाबाद
ऋण मोचन योजना के कई बार शिकायत की। आज भी बैरंग लौटना पड रहा है। दफ्तर में कोई कर्मचारी नहीं मिला।
सर्वेश, गांव मछरिया जसराना
शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन किया था। विभाग में जानकारी आए हैं। विकास भवन के अंदर नहीं जाने दिया।
सुधीर, हिमांयूपुर
बिजली का कनेकशन कई माह से कटा पडा है। सीडीओ को शिकायत देनी थी। शिकायत लेने वाला कोई नहीं है।
वीरपाल बछेरा, बुजुर्ग