फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बजट बैठक में नगर निगम में हंगामा, पार्षदों ने फाड़ी प्रतियां

बजट बैठक में नगर निगम में हंगामा, पार्षदों ने फाड़ी प्रतियां

Mon, 30 Jul 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बजट बैठक में नगर निगम में हंगामा, पार्षदों ने फाड़ी  प्रतियां
फिरोजाबाद नगर निगम - फोटो : SELF
फिरोजाबाद। बजट पर चर्चा करने के लिए सोमवार को पालीवाल हॉल में बुलाई बैठक हंगामेदार रही। सुबह पार्षदों ने अंग्रेजी में बजट तैयार कराने का विरोध करते हुए बजट की कॉपी फाड़कर सदन में फेंक दी। कड़े विरोध के बाद शाम तक हिंदी में बजट तैयार कराया लेकिन उसे पास नहीं होने दिया।
विज्ञापन


महापौर नूतन राठौर ने कहा कि लेखाधिकारी बजट पढ़कर सुनाएंगे। तभी पार्षदों ने अंग्रेजी में बजट का विरोध शुरू कर दिया। वह कुर्सी से उठकर मंच तक पहुंचे। पार्षद मुनेंद्र यादव, देशदीपक यादव, कासिम सिद्दीकी सहित अन्य पार्षदों नारेबाजी करते हुए बजट की कॉपी फाड़कर मेयर और नगर आयुक्त की ओर फेंका। भाजपा, सपा, बसपा व निर्दलीय पार्षदों ने भी अंग्रेजी में बजट का कड़ा विरोध किया। भाजपा पार्षद पूनम शर्मा ने कहा कि मेयर खुद से बजट पढ़कर समझाएं।
विज्ञापन


पार्षदों के कड़े विरोध के चलते आधे घंटे के लिए बैठक स्थगित करनी पड़ी। एक बजे पुन: बैठक शुरू हुई। नगर आयुक्त ने कहा कि हम हिंदी में बजट तैयार कराने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, जो चार बजे तक तैयार हो जाएगा। अत: चार बजे बैठक स्थगित कर दी गई। उपसभापति योगेश शंखवार के महापौर के साथ वाली सीट पर बैठने पर पार्षद ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि मेयर की अनुपस्थिति में उपसभापति ऊपर बैठ सकते हैं। उपसभापति का स्थान नीचे हैं, वह नीचे आकर बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पार्षद ने प्लास्टिक के फोल्डर में बजट भेजने का विरोध किया। प्लास्टिक फोल्डर घर छोड़कर कागज की फाइल में बजट लेकर आए हैं। उन्होंने हम नही सुधरेंगे तब तक जनता को क्या संदेश देंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि 50 माइक्रोन से पलती पॉलिथीन प्रतिबंधित है, तो पूनम शर्मा ने कहा कि जनता नहीं जानती आपके नियम। वह तो पॉलिथीन समझ कर पार्षदों को ही टोकेगी।

नगर निगम में सप्लाई का टेंडर सतेंद्र यादव के नाम हुआ, परंतु आपूर्ति न दे पाने पर पार्षदों ने ब्लैक लिस्ट करने की मांग उठाई। वहीं ठेकेदार गोविंद गुप्ता हॉल में बैठ गया। नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार सतेंद्र यादव को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ठेकेदार गोविंद गुप्ता पर 25 हजार का जुर्माना होगा।

पार्षद देशदीपक यादव ने कहा कि ठेकेदार अधिकारियों के केबिन सुबह से घेर लेते हैं, जिससे पार्षदाें को खड़े होकर बात करनी पड़ती है। कोई ठेकेदार तीन बजे से पहले मिलने पर उस पर 10 हजार का जुर्माने का प्रस्ताव पास किया जाए। जो ठेकेदार फाइल घर लेते हैं, उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाए। बिना पार्षद की स्वीकृति के किसी ठेकेदार का भुगतान न किया जाए। पार्षद पूनम शर्मा ने कहा कि निगम में 40 प्रतिशत तक कमीशनखोरी हो रही है।


कार्य में लापरवाही पर जेई राजेश कुमार के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठी। पार्षद अजय गुप्ता ने कहा कि जो अधिकारी, कर्मचारी पार्षदों को बदनाम रहे हैं, उन्हें मूल पद पर भेजा जाए। अशोक राठौर ने जलकल विभाग में चार अवर अभियंता व दो टैंकर प्रभारी बनाने का प्रस्ताव रखा। शाहिद अंसारी ने नए बाईपास पर गंदगी, जलभराव की समस्या उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed