{"_id":"5b4a2f844f1c1b36748b4aed","slug":"191531588484-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur Girls Hostel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी को सरिया मारकर घायल कर दिया। बीचबचाव कराने पर किशोरी के माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी को अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एक मोहल्ला निवासी किशोरी के घर मोहल्ले के ही शीबू, फरीद, शाहरुख लाठी, डंडे व सरिया लेकर घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने सिर पर सरिया मारकर किशोरी को घायल कर दिया। बीचबचाव कराने पर आरोपियों ने किशोरी के माता-पिता की भी जमकर लाठी डंडों से पिटाई की। किशोरी और परिजनों की चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। किशोरी के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घायल किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।