फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आज से लेखपाल शुरू करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

आज से लेखपाल शुरू करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

Mon, 18 Jun 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
आज से लेखपाल शुरू करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
विकास भवन में प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान व सचिव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज।
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने से लेखपालों में आक्रोश है। आक्रोशित लेखपालों ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपने आंदोलन के संबंध में जानकारी दी।

जिला अध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि लेखपालों ने पूर्व में वेतन उच्चीकरण, वेतन व पेंशन विसंगति दूर करने, पद् नाम व शैक्षिक आर्हता परिवर्तन करने, लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगे रखते हुए अपना आंदोलन किया। 11 अप्रेल 2017 को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समझौता वार्ता के दौरान मांगो को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। 6 मई 2018 को आंदोलन की चेतावनी देते हुए एक नोटिस भी दिया, इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए। जिससे लेखापालों ने फिर से चरणवद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




जिला सचिव विनय सक्सेना ने बताया कि लेखपाल अपने आंदोलन के तहत 19 जून को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 25 जून तक काली पट्टी बांध कर कार्य किया जाएगा। 26 जून से 2 जुलाई तक ई डिस्ट्रिक के तहत निर्गत किए जाने वाले आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापक का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। 3 जुलाई से 7 जुलाई तक संपूर्ण कार्य वहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 9 जुलाई से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राजकुमार सिंह सोलंकी, रामौतार सिंह, जगदीश बाबू, प्रथ्वीराज सिंह, प्रदीप सक्सेना, सतेद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed