फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   भाजपा का संपर्क फार समर्थन अभियान हुआ तेज

भाजपा का संपर्क फार समर्थन अभियान हुआ तेज

Sun, 10 Jun 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का संपर्क फार समर्थन अभियान हुआ तेज
Amit Shah BJP - फोटो : amar uajala
एटा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तर्ज पर जिले में चलाए जा रहे संपर्क फॉर समर्थन अभियान चरम पर है। सांसद, विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी प्रबुद्ध लोगों के घर पहुंचकर पार्टी नीतियों की जानकारी देकर समर्थन मांग रहे हैं।
विज्ञापन


सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने अशोक नगर में राजू दुबे, शांति नगर में उमाकांत चतुर्वेदी, सभासद पति राधेश्याम सविता और पटियाली गेट स्थित गौरव पुंडीर के घर पहुंचकर संपर्क किया। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय ने जलेसर क्षेत्र के सराय नीम में कारोबारी विजय वार्ष्णेय, शिक्षाविद् आशुतोष पचौरी, राम रायपुर बर्नी गांव में पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र शाह सिसौदिया, जमों गांव निवासी जागरूक कृषक राघवेंद्र सिसौदिया और पायदापुर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य भीष्मपाल सिंह कुशवाहा, अकराबाद निवासी पूर्व प्रधानाचार्य जितेंद्र पाल सिंह आदि से भेंट कर पार्टी की नीतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


विशेष संपर्क अभियान के जिला सह संयोजक विनीत भारद्वाज ने मेहता पार्क निवासी राकेश पांडेय उपनिरीक्षक पुलिस, सभासद गुड्डू मिश्र और शांति नगर निवासी रमाकांत यादव के घर पहुंचकर संपर्क किया। संपर्क करने वालों में विधायक वीरेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा जैथरा मंडल में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, चेयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान, जलेसर में विधायक संजीव दिवाकर भूपेंद्र सिंह आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जून तक प्रस्तावित अभियान को लेकर मंडलवार सूची तैयार कर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को दे दी गई है। इसके अनुसार लोग पूर्व चिह्नित प्रबुद्ध लोगों के घर पहुंच रहे हैं।
-प्रेमपाल सिंह धनगर, जिला संयोजक, संपर्क फॉर समर्थन अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed