{"_id":"5b17ea514f1c1b684d8b4f73","slug":"191528293969-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में नहाते समय डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में नहाते समय डूबकर युवक की मौत
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। आगरा के खंदौली से अपने दोस्तों के साथ वृंदावन मंदिरों के दर्शन के लिए आया युवक बुधवार को यमुना में डूब गया। जबकि उसके साथ आए सात युवकों को गोताखोरों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आगरा के खंदौली निवासी रवि (23) पुत्र ज्ञान सिंह बुधवार को अपने दोस्तों के साथ वृंदावन मंदिरों के दर्शन के लिए आया था। सभी लोग बुधवार दोपहर बिहार घाट पर यमुना में नहा रहे थे। इसी बीच रवि गहरे पानी में डूब गया। बचाने गए उसके दोस्त भी डूबने लगे।
यह देख पास बैठे गोताखोरों ने बचाव कार्य शुरू किया। गोताखोर मनीष, चंद्रपाल, बबलू, संजय, बंटी और रामकुमार को बचा लाए, लेकिन पानी में अधिक समय रहने के कारण रवि की हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ रवि के दोस्त उसे सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।