फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डिग्री कालेजों में एडमिशन के लिए 30 हजार छात्र लाइन में

डिग्री कालेजों में एडमिशन के लिए 30 हजार छात्र लाइन में

Tue, 22 May 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेजों में एडमिशन के लिए 30 हजार छात्र लाइन में
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। जिले में स्नातक कक्षाओं के लिए इस बार 30 हजार छात्र-छात्राएं एडमिशन की लाइन में हैं। इसमें 24,701 छात्रों ने यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है, जबकि सीबीएसई के छह हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं। इससे तय है कि आगामी शैक्षिक सत्र के दौरान महाविद्यालयों में एडमिशन के लिए मारामारी मचेगी।
विज्ञापन


आगामी शैक्षिक सत्र अब शुरू होने जा रहा है। इसमें डिग्री कालेजों के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं ने एडमिशन की संभावना तलाशने का काम शुरू कर दिया है। यह भी मशक्कत की जा रही है कि कहां एडमिशन की क्या संभावना है और किस कालेज में कौन सा पाठ्यक्रम है।
विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट के 53576 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 41209 ने परीक्षा दी, जबकि 24701 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इनके अलावा सीबीएसई के जिले में 93 विद्यालय हैं, जिनमें से 60 को इंटरमीडिएट की मान्यता है। इन विद्यालयों में इस बार छह हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। संभावना जताई जा रही है कि इस सप्ताह सीबीएसई के 12वीं के छात्र-छात्राओं का भी परिणाम घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed