फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अब किसान बनाएंगे अपनी कंपनी

अब किसान बनाएंगे अपनी कंपनी

Sun, 06 May 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अब किसान बनाएंगे अपनी कंपनी
farmer - फोटो : amar ujala
एटा। जिले में अब किसान भी अपनी कंपनी बनाकर फसल का सही दाम पा सकेंगे। किसानों की आर्थिक हालत सुधारने और उनको फसल का सही दाम दिलाने के लिए संगठित कर किसान समूह की पहल की गई है। कई छोटे किसान एकत्रित होकर समूह बनाएंगे, जिसे कंपनी का नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, अब तक किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए जिले की मंडियों अथवा सरकारी केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में किसानों को बाहर की मंडियों का लाभ नहीं मिल पाता है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


ग्रामीण स्तर पर छोटे-छोटे किसान मिलकर एक समूह बनाएंगे। इसमें एक भरोसेमंद किसान डायरेक्टर बनाया जाएगा, जो सभी किसानों की फसल को बड़ी मंडियों में भाव करके बेचेगा। समूह को होने वाले फायदे को सभी किसानों में बराबर बांटा जाएगा। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से समूह को पंजीकृत होने के बाद 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा, जिससे बीज, कीटनाशक और खाद की बिक्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम लिमिटेड के जिला प्रबंधक अरविंद कुमार ने कहा कि विभाग किसानों की उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए छोटे-छोटे किसानों का समूह बनाएगा। किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपने स्तर पर समूहों का गठन करें। जिले में अब तक हलधर किसान समृद्धि उत्पादन कंपनी है जो किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।


जिले में आई 22 हजार मीट्रिक टन जिप्सम
ऊसर सुधार से वंचित जिले के 23 गांवों के 22 हजार मीट्रिक टन जिप्सम उपलब्ध करा दी गई है। इससे 330 किसानों की खेती उपजाऊ बनाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जिप्सम का वितरण गांव करूआमई, नगला भजुआ, बरथरी, अकसपुर, पुरा, बनेहरा, सिरसा टिप्पू, अचलपुर, जंगलपुर, कुनैठा, मुहम्मदपुर, लभेटा, सिढपुरा, नगला गंगी, कपरेटा, इसौली, मुर्सवा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed