{"_id":"5acf532f4f1c1b833d8b4ab8","slug":"191523536687-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से भीगी फसल, कराह उठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से भीगी फसल, कराह उठे किसान
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद खेत मे जल भराव होने से पानी मे डूबी गेंहू की पूलियां। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में बुधवार रात आंधी और भारी बारिश ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया। इससे किसान कराह उठे। उधर, कृषि विभाग ने पांच फीसदी नुकसान होने का दावा किया है। वहीं, बारिश से गेहूं की कटाई का कार्य प्रभावित हुआ है। दूसरी ओर किसानों को दाना काला पड़ने का डर सताने लगा है।
अप्रैल में आंधी के बाद बारिश ने भी किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बुधवार तड़के हुई बारिश के सितम से अभी किसान संभल भी नहीं पाए थे कि देर रात आकाश में काले बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। लोग कुछ समझ पाते तब तक तेज हवा के साथ बरसात भी होने लगी। इससे किसानों की धड़कने और भी बढ़ गई। इस दौरान बारिश रात करीब 12 बजे तक होती रही।
आलम यह रहा कि पूरी रात किसानों को खेत में पड़ी फसल की चिंता सताती रही। आधी रात के बाद बारिश रुकी तो किसानों ने भी राहत की सांस ली। गुरुवार सुबह तड़के ही किसान खेतों पर पहुंच गए और खड़ी व कटी हुई फसल का जायजा लेने लगे। वहीं, कुछ किसान तो खेत में बिखरे पौधों को बीनते हुए दिखाई दिए।