फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Officials to inspect 113 digital libraries.

Mainpuri News: 113 डिजिटल लाइब्रेरी का अधिकारी करेंगे निरीक्षण

Thu, 03 Sep 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 03 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Officials to inspect 113 digital libraries.
मैनपुरी। जनपद की 113 ग्राम पंचायतों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई गई है। भवन के साथ भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। अब तक कितनी व्यवस्थाएं कराई गई है। इसके लिए 9 जनपदीय अधिकारियों से सहित 27 अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में सीडीओ नेहा बंधु सहित 27 अधिकारी जनपद की 113 लाइब्रेरी की जांच में जुट गए हैं। इन अधिकारियों को रविवार तक अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि शासन की मंशा है कि बच्चों को गांव में ही भविष्य की तैयारी का अवसर मिल सके। निरीक्षण के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। टीम में जनपद स्तरीय अधिकारी, दूसरी टीम में बीडीओ और तीसरी टीम में एडीओ पंचायत शामिल किए गए हैं। सोमवार को रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed