{"_id":"5ac904d34f1c1bbf618b6148","slug":"191523123411-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में पेड़ पर चढ़े बालक की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में पेड़ पर चढ़े बालक की गिरने से मौत
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। शुक्रवार शाम तेज आंधी में पेड़ पर चढ़कर नेजा से नारियल उतार रहे बालक की गिरने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव को यमुना में प्रवाहित कर दिया।
थाना नगला सिंघी के गांव नगला हरवंश निवासी ओमप्रकाश का 10 वर्षीय बालक सहदेव शुक्रवार शाम सात बजे करीब गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था।
बच्चे खेलते हुए माता मंदिर के पास पहुंच गए। वहां सहदेव माता मंदिर प्रांगण में पिलुआ के पेड़ पर चढे़ नेजाओं से नारियल उतारने की कहते हुए चढ़ गया। अन्य बच्चों ने उसे रोकने का प्रयास। तभी धूल भरी तेज आंधी आने पर वह पेड़ से गिर गया। सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहदेव की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि सहदेव पास के ही गांव नगला राजपति स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। परिवारीजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव को यमुना में प्रवाहित कर दिया।