{"_id":"5abf9d524f1c1b99618b4b74","slug":"191522507090-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम कालोनी के लोगों ने रुकवाया पोखर को संवारने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम कालोनी के लोगों ने रुकवाया पोखर को संवारने का काम
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
बुलडोजर।
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सांसद हेमामालिनी की पहल पर रेलवे की पोखर को सुंदर और झील बनाने की कवायद में जुटे रेलवे के इंजीनियरों का काम भीम कालोनी के लोगों ने रुकवा दिया। आरपीएफ, पुलिस और रेल अफसरों के पहुंचने पर लोग शांत हुए। बाद में लोग अपनी शिकायत लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने चले गए।
सांसद हेमामालिनी की पहल पर स्टेट बैंक चौराहा के निकट रेलवे की बड़ी पोखर को झील व पर्यटक स्थल बनाने की पहल पर काम चल रहा है। पोखर के आसपास के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं और गंदगी साफ की जा रही है। पोखर से सटी भीम नगर कालोनी के लोग शनिवार दोपहर को पार्षद उमेश भारद्वाज के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गए और कामबंद करा दिया।
लोगों का कहना था कि अब तक उनके घरों का पानी पोखर में जा रहा था। पोखर की बाउंड्रीवाल हो जाने से उनके जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। इस पर लोगों ने हंगामा किया और जेसीबी को बंद करा दिया। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर कैंट केके सिंह व बाग बहादुर चौकी प्रभारी राजकुमार गिरी, रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर रणजीत सिंह ढ़करवाल, इंजीनियर वीपी सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। रेलवे इंजीनियरों ने काम शुरू करा दिया। इस पर भीम नगर कालोनी के लोग पार्षद के साथ सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने चले गए।