{"_id":"5ab7d9004f1c1b00768b79b4","slug":"191521998080-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के सामान सहित ट्रक और चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के सामान सहित ट्रक और चालक लापता
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल में त्रिवेणी चीनी मिल में खड़े पुलिस की ओर से पकड़े गए खनन लदे ट्रक। अ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गाजियाबाद से कानपुर जा रहे इलेक्ट्रानिक्स का सामान सहित ट्रक और चालक लापता हो गया। शहर के जीटी रोड मंडी समिति तक मिली जीपीएस लोकेशन को लेकर ट्रक मालिक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर ट्रक और चालक का पता लगा रही है।
हरियाणा भिवानी थाना बाढ़डा के काकडोली सरदारा निवासी सुरेंद्र शर्मा पुत्र रामौतार का ट्रक ज्ञानेंद्र पुत्र ब्रजमोहन निवासी रफतपुर थाना छर्रा अलीगढ़ चलाता है। विगत 20 मार्च को ज्ञानेंद्र गाजियाबाद से पंखे आदि इलेक्ट्रानिक्स सामान लेकर कानपुर जा रहा था। जीटी रोड मंडी समिति के समीप से चालक और ट्रक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। जीपीएस की लोकेशन के अनुसार गल्ला मंडी तक चालक ट्रक लेकर पहुंचा है। इसके बाद चालक का मोबाइल एवं जीपीएस लोकेशन नहीं मिली है। मामले में सुरेंद्र शर्मा ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं चालक के ट्रक के सहित लापता होने को लेकर परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।