{"_id":"5aa3eb074f1c1ba2238b46d7","slug":"191520691975-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालकी में विराजे भगवान गोदारंगमन्नार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालकी में विराजे भगवान गोदारंगमन्नार
Updated Sat, 10 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
भगवान गोदारंगन्नार के जयकारे लगाए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव में शनिवार को ठाकुर भगवान गोदारंगमन्नार ने पालकी में आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन दिए। वहीं सायंकालीन सत्र में ठाकुरजी चंद्रप्रभा पर आरूढ़ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान गोदारंगमन्नार के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। इससे पूर्व सुबह 7:30 बजे भगवान गोदारंगमन्नार की शोभायात्रा रंगनाथ मंदिर प्रांगण से निकाली गई। देर शाम भगवान गोदारंगमन्नार ने चंद्रप्रभा में भक्तों को दर्शन दिए। भगवान गोदारंगन्नार के जयकारों के मध्य मार्ग में शोभायात्रा का स्वागत हुआ। शोभायात्रा में संतजन भगवान की स्तुति करते चल रहे थे। रंगजी का बगीचा पहुंचने पर ठाकुरजी ने विश्राम किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
उधर, रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत 11 मार्च को भगवान गोदारंगमन्नार भक्तों संग होली खेलेंगे। रंगजी मंदिर की इस होली के साथ ही वृंदावन में चली 40 दिवसीय होली महोत्सव का भी समापन हो जाएगा। रविवार की सायं चार बजे भगवान गोदारंगमन्नार रंगजी मंदिर से होली खेलते हुए निकलेंगे और बड़ा बगीचा पहुंचेंगे। वहीं कुछ समय विश्राम के बाद भगवान गोदारंगमन्नार बगीचे से पुन: रंगजी मंदिर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन