{"_id":"5a9ff1ce4f1c1bfe7e8b92f0","slug":"191520431566-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं जशोदा बेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं जशोदा बेन
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
जशोदा बेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन अपनी ब्रज की धार्मिक यात्रा के अंतर्गत बुधवार को वृंदावन पहुंचीं। जहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के साथ गांधी मार्ग स्थित गीता आश्रम जाकर स्वामी गीतानंद महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।
जशोदा बेन पुलिस सुरक्षा के बीच सुबह 10:30 बजे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने वीआईपी गैलरी से ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन किए। ठाकुर बांकेबिहारी की अलौकिक दिव्य छवि को काफी देर तक निहारा और विश्वशांति व समाज कल्याण की कामना की। इस दौरान बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
इसके बाद जशोदा बेन गीता आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने स्वामी गीतानंद महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 45 मिनट आश्रम परिसर में रुककर उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी अवशेषानंद महाराज से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह चार दिन के वृंदावन प्रवास पर आएंगी। यहां के मठ, मंदिरों, देवालयों व संतों के आश्रमों के दर्शन कर ब्रज संस्कृति, अध्यात्म और भक्ति परंपरा के महत्व को बारीकी से समझेंगी।