{"_id":"5a9d51ad4f1c1bc65c8b5982","slug":"191520259501-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आग का गोला बन गई वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर आग का गोला बन गई वैन
Updated Mon, 05 Mar 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय मार्ग पर वैन देखते ही देखते आग का गोला बन गई। चलती गाड़ी में अचानक आग की लपटें उठती देख चालक वैन को छोड़ भाग लिया। पुलिस ने हाईवे पर आवागमन रोक दिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उस वक्त तक वैन पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह 6:50 बजे दूध के पैकेट लेकर मारुति वैन चालक आगरा की ओर से मथुरा आ रहा था। 6:55 बजे हाईवे पर भगवान नगर के निकट से गुजरते वक्त अचानक वैन में आग लग गई। चालक गाड़ी को छोड़ कूद कर भाग गया। थोड़ी ही देर में वैन धू-धू कर जलने लगी। वैन में आग लगने से दिल्ली की ओर जा रहे वाहनों का आवागमन हाईवे पर रुक गया।
पुलिस कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना पर हाईवे पुलिस व डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। वैन को हटवाकर हाईवे से आवागमन चालू कराया। एसओ हाईवे ने बताया कि कार चालक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन