{"_id":"5a9802604f1c1b4f588bb788","slug":"191519911520-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से हादसा
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :=
बेकाबू कार पोल से टकराई, एक की मौत
सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 में हुआ हादसा
कार की टक्कर से टूट गया लोहे का पोल
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 में बुधवार रात को कार अनियंत्रित हो गई। कार में चार युवक सवार थे। कार पेड़ से टकराने के बाद हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई। टक्कर से पोल टूट गया। हादसे में कार सवार युवक गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
घटना रात तकरीबन एक बजे की है। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर छह निवासी मोनू (19) पुत्र भीमसेन, खली उर्फ शिवम, सेक्टर 11 निवासी पिंटू और सेक्टर 10 निवासी विशाल टियागो कार से घर से निकले थे। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 में जनकपुरी पार्क के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले एक पेड़ में टक्कर मारी। इसके बाद बिजलीघर के सामने हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पोल नीचे से टूट गया। तारों पर लटक गया।
राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदरा ने बताया कि घायल मोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना पर परिवारीजन आ गए। मृतक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोल गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पोल तारों की वजह से लटक गया। इससे तार टूट भी सकते थे। सूचना पर टोरंट कर्मचारी आ गए। उन्होंने एक तरफ का रास्ता बंद करके टूटे हुए पोल को रास्ते से हटाया।