फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपाई बोले छेड़छाड़ का विरोध कर रहे थे कार्यकर्ता

भाजपाई बोले छेड़छाड़ का विरोध कर रहे थे कार्यकर्ता

Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपाई बोले छेड़छाड़ का विरोध कर रहे थे कार्यकर्ता
फिरोजाबाद। प्रशासन से लेकर सत्ता के गलियारे तक दिन भर एसओ के साथ मारपीट का मामला ही गरमाया रहा। प्रशासन की सख्ती देख सबेरा होते-होते आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं के बचाव में बडे नेता खुल कर सामने आने से बचते रहे। आम कार्यकर्ताओं को सामने कर बडे नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूरी रणनीति भाजपा के एक प्रांतीय पदाधिकारी के आवास पर बनी। भाजपा नेताओं ने मीडिया से कहा कि पूरे मामले की सच्चाई को प्रशासन ने छिपाते है सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की है। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह कार्यकर्ता छात्राओं से की जा रही छेड़छाड का विरोध कर रहे थे। समुदाय विशेष के युवक छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला प्रांगण में पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेशपाल सिंह,युवा मोर्चा जिला के पूर्व अध्यक्ष यतेंद्र चक पिंकी,राधेश्याम यादव,भाजयुमो जिला संयोजक देवेश भारद्वाज,मीडिया प्रभारी डा.अखिलेश शर्मा ने कहा पुलिस अधिकारी बसपा एवं सपा की मानसिकता के होने के कारण उनके पक्ष में काम ही कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़कर जा रही छात्रा साथ समुदाय विशेष के दो युवकों ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था। समुदाय विशेष के युवक कार्यकर्ताओं से भिड गए और पुलिस को बुला लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी और सिपाहियों ने छेड़छाड़ करने वालों का बचाव किया। ऐसा करने के दौरान सिर्फ कहासुनी हुई थी। लेकिन अधिकारी बिना बजह तूल देने का काम कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा एक पुलिस अधिकारी के परिवार को बाहर घुमाने के लिए सट्टा किंग की गाड़ी का प्रयोग करते हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी हाईकमान को पूरी स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। पार्टी हाईकमान द्वारा शीघ्र ही कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। दक्षिण मंडल अध्यक्ष लोकेश गुप्ता, महेश पूरन, पुष्पेंद्रपाल सिंह, पवन दीक्षित, निकुंज शुक्ला, उल्लास गर्ग, पार्षद मोहित अग्रवाल, सुरेंद्र राठौर,सूरजपाल बघेल सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गुप्तचर विभाग की टीमें भी सक्रिय रहीं। इस दौरान भाजपा नेताओं की बात की भी रिकार्डिंग करते दिखाई दिए।अफसरों ने विभागीय कर्मियों को इस काम के लिए लगाया था। ताकि भाजपा नेताओं की हर गतिविधि की रिपोर्ट उन्हें मिल सके।

भाजपा कार्यकर्ता लकी गर्ग के पिता गिरीश चंद्र गर्ग शुक्रवार को सरस्वती शिशुमंदिर गौशाला पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से कहा कि हम बाहर थे,मुझे नहीं पता मेरे बेटे एवं पुलिस से क्या बात हो गई।पुलिस ने मेरे घर को ही सील कर दिया। मकान के अंदर हमारा पालतू कुत्ता भी कैद कर दिया है। मेरे परिवार के साथ ऐसी कोईवाई की जा रही है जैसे हम कोई बड़े अपराधी हों। प्रशासन से गुहार है कि हमारे साथ न्याय करे।

पुलिस एवं प्रशासन के तेवर शुक्रवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति काफी सख्त दिखे। लेकिन शाम होते होते रुख नरम पड़ गया। भाजपा कार्यकर्ता लकी गर्ग के घर दबिश के दौरान सुबह साढे दस बजे मकान सील कर दिया था। लेकिन शाम साढे छह बजे सील तोड़ दी गई। प्रशासन ने लकी गर्ग के पिता को चाभी सौंप दी।

एसओ से अभद्रता के बाद पुलिस गुरुवार शाम से गुस्से में थी। भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर दबिश दी। शुक्रवार को सुबह भाजपा कार्यकर्ता लकी गर्ग के घर पहुंचे फोर्स ने ताले को तोड़कर तलाशी ली। वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस ने तलाशी के बाद मकान में नया ताला लगाने के साथ उसको सील कर दिया। मकान को सील करने की कार्रवाई होते ही हर कोई चौंक गया।

सुबह कार्रवाई करने के बाद शाम को पुलिस प्रशासन बैकपुट पर आ गया। प्रशासन ने लकी गर्ग के घर पर लगाई गई सील की चाभी लकी के पिता गिरीशचंद्र गर्ग को सौंपने सुहागनगर चौकी प्रभारी केपी सिंह खुद पहुंचे। उन्होंने ताला खोलने के साथ ही उन्हें घर में गए। इस दौरान पार्षद पति सुनील मिश्रा,मनोज कुमार गर्ग के साथ ही अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
लकी गर्ग के मकान को सील नहीं किया था। बल्कि मकान में लकी के होने पर तलाशी ली गई थी। मकान में कोई चोरी नहीं कर ले इस लिहाज से दूसरा ताला लगाया था। परिजनों के आते ही उनको चाभी सुपुर्द कर दी।
डा.मनोज कुमार
एसएसपी फिरोजाबाद।
शासन तक नहीं पहुंचा
एसओ से अभद्रता का मामले की गूंज शासन तक पहुंच गई थी। यही कारण था कि डीजी कंट्रोल रूम से लगातार जिले के अफसरों से स्थिति की जानकारी ली जा रही थी।डीएम एवं एसएसपी खुद ही अधिकारियों को पल-पल की रिपोर्ट दे रहे थे। शासन जुमा की नमाज को लेकर काफी चिंंतित था।
भाजपा में दिखाई दी गुटबंदी
भाजपा कार्यकर्ताओं की एसओ से विवाद के बाद पार्टी के नेताओं में गुटबंदी दिखाई दी। भाजपा के कुछ नेता अफसरों को फोन करके यह कहते दिखे कि वह उनके साथ हैं।इससे अधिकारी खुश थे। कुछ नेता भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस के ही बाद अधिकारियों के यहां दस्तक देते दिखाई दिए। कुछ नेताओं ने मीडिया को फोन कर कहा उनका नाम प्रेस कांफ्रेंस में न दिया जाएगा।

फोटो - उपनिबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं ने डाले ताले, की नारेबाजे
फिरोजाबाद। थाना उत्तर एसओ के साथ हुई अभ्रदता के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा द्वारा अधिवक्ता भानुप्रताप सिंह एडवोकेट को हिरासत में लेने के विरोध में सदर तहसील के अधिवक्ता विरोध में उतर आए। सदर तहसील के समस्त अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर दोनों उपनिबंधक कार्यालयों में कामकाज बंद कराकर ताले डाल दिये। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। रेवेन्यू बार एसोसिशन के अध्यक्ष हरीबाबू यादव एडवोकेट का कहना है कि गुरुवार की रात में एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ कौशल्या नगर स्थित मुनेश पाल सिंह एडवोकेट के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने अधिवक्ता मुनेश पाल सिंह एवं भानुप्रताप सिंह से अभद्र व्यवहार किया। भानुप्रताप सिंह को लॉकअप में बंद कर दिया। दबाव पड़ने पर पुलिस ने भानुप्रताप को रिहा किया। इस घटना से समस्त अधिवक्ताओं ने रोष जताया। मौके पर अशोक शर्मा, अतिवीर सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, नरेंद्रपाल सिंह, विजय प्रकाश, चरन सिंह यादव, राकेश वर्मा, रामहंस यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed