{"_id":"5a75f1e14f1c1b90268b8214","slug":"191517679073-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधि और दिलीप बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधि और दिलीप बने चैंपियन
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sports
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। नारायण महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निधि और दिलीप चैंपियन बने।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह और अध्यक्षता डॉ. विनोद कुमार चतुर्वेदी ने की। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने प्राचार्य एकेएस चौहान के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाया। वक्ताओं ने कॉलेज के खेल मैदान की दशा सुधारने के लिए प्रबंधक और समिति से आग्रह किया।
इस अवसर पर कॉलेज चैंपियन बालिका वर्ग में निधि यादव और बालक वर्ग में दिलीप यादव को वर्ष 2018 के लिए चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रबंधक एलसी मेहरा, क्रीड़ा सचिव डॉ. आरके सिंह, डॉ. एसपी पालीवाल, डॉ. महेश आलोक, डॉ. मनोज यादव, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. पीके जादौंन और डॉ. अरविंद सेंगर आदि मौजूद रहे।