{"_id":"6a91cdc478255b45bd029a65","slug":"dispute-between-brother-in-law-and-brother-in-law-sister-reports-robbery-to-police-firozabad-news-c-169-1-mt11005-183389-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जीजा-साले में विवाद, बहन ने पुलिस को दी लूट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जीजा-साले में विवाद, बहन ने पुलिस को दी लूट की सूचना
Fri, 28 Aug 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव कुतुकपुर में बृहस्पतिवार रात रक्षाबंधन पर मायके पहुंची एक विवाहिता ने पुलिस को अपने आभूषणों से भरा बैग लूटे जाने की खबर दे दी। सूचना से महकमे में खलबली मच गई और आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस की जांच में सामने आया कि मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगला निया निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी रजनी के साथ कुतुकपुर स्थित अपने ससुराल पहुंचा था। वहां रजनी का भाई लवकुश आभूषणों वाले सूटकेस को लेकर बहस करने लगा और सूटकेस को छिपा दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई, जिसके बाद रजनी ने पुलिस को फोन कर लूट की सूचना दे दी। थाना पुलिस की जांच में सूटकेस घर में ही मिला और मामला फर्जी सूचना और आपसी विवाद का निकला। इस पर पुलिस ने पति मनोज कुमार और उसके साले लवकुश निवासी कुतुकपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान कर एसडीएम कोर्ट शिकोहाबाद में प्रस्तुत किया है।