{"_id":"5a6cc3934f1c1b74268b6b46","slug":"191517077395-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में हुए बवाल पर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में हुए बवाल पर प्रशासन अलर्ट
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कासगंज में हुए बवाल के बाद शनिवार को जिले में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सतर्क है। सोशल साइट्स और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
कासगंज में गणतंत्र दिवस के दौरान हुआ बवाल दूसरे दिन भी जारी रहा। इस वारदात के बाद से प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिले में सोशल साइट पर पुलिस नजर रख रही है।
वहीं पुलिस संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधि पर भी नजर जमाए हुए है। हालांकि जनपद में कासगंज में हुई वारदात को लेकर कोई प्रतिक्रिया नजर नहीं आई, लेकिन प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम मोल लेना नहीं चाहता। इस वजह से जिले भर की पुलिस अलर्ट है। किसी भी छोटी से छोटी सूचना पर पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो सोशल साइट्स व्हाट्सएप, फेसबुक पर भी निगरानी की जा रही है। वहीं, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं।