फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाउंड्रीवॉल के मलवे में दबने से बालक की मौत

बाउंड्रीवॉल के मलवे में दबने से बालक की मौत

Wed, 24 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बाउंड्रीवॉल के मलवे में दबने से बालक की मौत
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। बाउंड्रीवाल गिरने से वहां खेल रहे बालक की मलवे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर तहसीलदार और कानूनगो ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नौशेहरा निवासी राजेश के तीन वर्षीय पुत्र प्रियांशू बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। सायं पांच बजे के करीब अचानक उसकी बाउंड्रीवाल भरभरा कर गिरने से प्रियांशू मलवे में दब गया। ग्रामीणों ने जब तक मलवा हटया मासूम की मौत हो चुकी थी। मलवे से शव निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पति विक्रम कुशवाह की सूचना पर तहसीलदार दीपक कुमार और कानून गो मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक बच्चे के परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवारीजनों ने पीएम कराए बिना शव दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंड्रीवाल की चपेट में आकर मृत प्रियांशू चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई कुल्लू, दिवांशू और शिवानी के बाद प्रियांशू सबसे छोटा था। प्रियांशू छोटा होने के कारण परिवार का लाडला था। उसकी मौत पर सभी भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed