{"_id":"5a6223fe4f1c1b7b268b548f","slug":"191516381182-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा महोत्सव का रंगारंग आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद मंगलवार को राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी-2018 का रंगारंग आगाज हो गया। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने जैसे ही स्विच ऑन किया, तो एटा महोत्सव रंगीन लाइटों से झिलमिला उठा। इस दौरान मंडलायुक्त ने मंच पर फीता काटकर महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया।
एक महीने तक जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव में चलने वाले एटा महोत्सव को लेकर पिछले दिनों से जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। महोत्सव को लेकर प्रशासन के साथ-साथ लोगों में भी उत्साह है। मंगलवार को सुबह प्रदर्शनी पांडाल में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित शिवेंद्र मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ सभी क्रियाएं पूर्ण कराईं।
इस मौके पर डीएम आईपी पांडेय, एसएसपी आशीष तिवारी समेत तमाम अधिकारियों ने हवन में आहुतियां दीं। इसके साथ ही प्रदर्शनी पांडाल में योग शिविर का आयोजन किया गया। उधर, डीएम ने कलक्ट्रेट और केनरा बैंक मार्ग का उद्घाटन किया। वहीं शाम को मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने महोत्सव का रंगारंग आगाज किया। इस मौके पर गायक असित त्रिपाठी और गायिका खुशी शादरी ने गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही लेजर शो में तमाम कलाकारों ने देश भक्ति गीतों पर अपने कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
इस मौके पर अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हालांकि अभी प्रदर्शनी में पूरी तरह से दुकानें सजकर तैयार नहीं हुई हैं। प्रदर्शनी में जहां बच्चों के लिए झूले आए हैं, वहीं महिलाओं के लिए घरेलू सामान की दुकानें लगना शुरू हुई हैं। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम वित्त और प्रदर्शनी प्रभारी महेशचंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, एएसपी संजय कुमार, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके अग्रवाल, सहायक निदेशक सूचना यतीश गुप्ता, सीवीओ डा. कपूर सिंह, डीईओ संजय कुमार, ईडीएम अविरल तिवारी, राकेश कुमार समेत तमाम अधिका्री-कर्मचारी मौजूद रहे।