फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कलवारी में जेसीबी पर पथराव और हंगामा

कलवारी में जेसीबी पर पथराव और हंगामा

Thu, 11 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कलवारी में जेसीबी पर पथराव और हंगामा
आगरा। कलवारी ग्राम पंचायत में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने पर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। निर्माण कार्य के विरोध में महिलाओं और बच्चों ने हंगामा कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में जुटी जेसीबी पर पथराव कर दिया। उसके शीशे तोड़ दिए। विरोध प्रदर्शन के चलते कार्य रुकवा दिया। सूचना के बाद उपजिलाधिकारी सदर श्यामलता आनंद मौके पर पहुंची। एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कलवार में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उपकेंद्र पोखर की जमीन पर बनाया जा रहा है। पोखर में गांव का गंदा पानी एकत्रित होता है। यदि यह बंद हो गया तो गांव में जलभराव होगा। जबकि प्रशासन का कहना है कि दस्तावेजों में पोखर का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


गुरुवार को जमीन समतल करने के लिए जेसीबी पहुंची। कार्य शुरू ही हुआ था कि क्षेत्र की तमाम महिलाएं बच्चों को लेकर मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कार्य का विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया। चालक जेसीबी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन संख्या कम होने के कारण महिलाओं ने इन्हें भी दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एसडीएम सदर और सीओ मौके पर पहुंचे। इन्होंने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चाहर का कहना है कि प्रशासन को लोगों की समस्या का समाधान पहले करना होगा, इसके बाद ही कोई कार्य शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed